फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schools will not leave together

स्कूलों में एक साथ नहीं होगी छुट्टी

Tue, 13 Oct 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Schools will not leave together
स्कूलों में एक साथ नहीं होगी छुट्टी
विज्ञापन

मेरठ। स्कूल खुलने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को नियमावली जारी कर दी है। इस गाइड लाइन के अनुसार ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्कूल खोले जाएंगे। इन सभी नियमों का पालन सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक, राजकीय, वित्तविहीन सभी विद्यालयों को करना होगा।
1-स्कूलों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाए और यह प्रक्रिया प्रतिदिन प्रत्येक पाली के बाद नियमित रूप से होगी।
2-विद्यालय में सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्क्रीनिंग, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि किसी छात्रा या शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण हो तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाए। छात्रों को हैंडवाश, हैंड सैनिटाइज कराने के बाद ही विद्यालय में प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन

3- एक साथ सभी बच्चों की छुट्टी न हो। प्रवेश के समय व छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। विद्यालय में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार है, तो उनका उपयोग करें। छात्र बस से आते हैं, तो बस को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाए। छह फुट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

4- ऑनलाइन कक्षा चलती रहेंगी। जिन विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन पठन पाठन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय बुलाया जाए।
5- विद्यालय दो पालियों में संचालित किए जाए। प्रथम पाली में कक्षा नौ व 10 व द्वितीय पाली में कक्षा 11 व 12वीं के छात्रों को पठन-पाठन के लिए बुलाया जाए।

6- एक दिन में प्रत्येक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को ही बुलाया जाए। 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को अगले दिन बुलाया जाए। विद्यार्थियों को उनके माता पिता, अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही बुलाया जाए। उपस्थिति के लिए लचीला रुख अपनाया जाए व किसी विद्यार्थी को विद्यालय आने के लिए बाध्य न किया जाए।
7 - स्कूल में कोरोना के प्रति बच्चों को प्रतिदिन जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed