फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schools opened after holidays: Teachers spent the day cleaning, brightening the schools, completing important

छुट्टी के बाद खुले स्कूल: शिक्षकों ने साफ-सफाई में गुजारा दिन, चमकाए विद्यालय, निपटाए जरूरी काम

Tue, 25 Jun 2024 04:58 PM IST
Dimple Sirohi रविंद्र चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर, मेरठ
रविंद्र चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jun 2024 04:58 PM IST
सार

करीब एक महीना दस दिन की छुट्टी के बाद परिषदीय स्कूलों के मंगलवार को ताले खुले। इस दाैरान स्कूलों में पहुंचे शिक्षक और शिक्षिकाओं ने साफ-सफाई में दिन गुजारा और जरूरी कार्य निपटाए।

विज्ञापन
Schools opened after holidays: Teachers spent the day cleaning, brightening the schools, completing important
स्कूल में अध्यापिका सफाई करते हुए व काम निपटाते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से हस्तिनापुर में मंगलवार को करीब एक महीना दस दिनों के बाद क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूल खुले लेकिन इनमें पढ़ाई शुरू नहीं हुई। शिक्षकों ने स्कूलों की साफ सफाई सहित अन्य कार्य निपटाए। 28 जून से स्कूलों में पठन-पाठन के लिए छात्र पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते सरकार की ओर से परिषदीय स्कूलों की छुट्टी 15 मई से 18 जून तक घोषित की गई थीं लेकिन गर्मी के चलते इस अवकाश को बढ़ा दिया गया। संशोधित आदेशों के अनुसार 25 जून को स्कूल खोले गए। हालांकि भीषण गर्मी को देखते हुए कई बड़े कार्यक्रम भी स्थगित किए गए। क्योंकि शिक्षकों ने भी उनका विरोध किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: आखिर कौन था वो परिचित? जिसके लिए सुनीता ने खोला दरवाजा, बेटे से हुई थी आखिरी बार बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Schools opened after holidays: Teachers spent the day cleaning, brightening the schools, completing important
स्कूल में रजिस्टर देखते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
अब मंगलवार को करीब एक महीना दस दिन की छुट्टी के बाद परिषदीय स्कूलों के ताले खुले। शिक्षकों को 25 जून से स्कूलों में बुलाया गया था जबकि बच्चों के 27 जून तक अवकाश बढ़ा दिए गया। अब ये अवकाश समाप्त होने की ओर हैं। मंगलवार से शिक्षक स्कूलों में पहुंचे। 27 जून तक स्कूलों की सफाई के साथ अन्य कार्य निपटाए जाएंगे।

खंड विकास क्षेत्र में करीब सौ परिषदीय स्कूल हैं जिसमें प्राथमिक और जूनियर व संयुक्त स्कूल संचालित है। क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों में पहले दिन पहुंचे शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्कूलों के मुख्य गेट पर लगे ताले खुलवाए और उसके बाद अंदर साफ-सफाई अभियान चलाया, जिसमें कई स्कूलों में शिक्षिकाएं भी साफ-सफाई करती नजर आईं।
 

Schools opened after holidays: Teachers spent the day cleaning, brightening the schools, completing important
स्कूल में अध्यापक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अगले दो दिन स्कूलों की सफाई में ही गुजर जाएंगे। उसके बाद कागजी कार्रवाई के साथ स्कूल का नया सत्र शुरू होगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के सत्येंद्र कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राएं 28 जून से सुबह 7.30 बजे से स्कूलों में पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। 30 जून तक 'स्कूल चलो' अभियान के अंतर्गत बच्चों के नामांकन संबंधी कार्य किए जाएंगे।

1 जुलाई से स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज ने बताया कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मी 25 जून से स्कूल पहुंचकर प्रशासकीय दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। 28 जून से बच्चे स्कूल पहुंचेंगे। विभाग से संबंधित सभी निर्देश क्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूलों के जिम्मेदार शिक्षक शिक्षिकाओं को दे दिए गए हैं।

नए शिक्षण सत्र की पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी की लेट-लतीफी और शिक्षण कार्य में लापरवाही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी को हिदायत दी गई है कि समय से स्कूल पहुंचे और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed