फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schools are back in full swing: New session begins with flower showers and havan-puja

स्कूलों में लौटी रौनक : फूलों की बारिश और हवन-पूजन के साथ नए सत्र का आगाज

Thu, 02 Apr 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Schools are back in full swing: New session begins with flower showers and havan-puja
भावनपुर थाना के पंचगांव पटटी सावंल में स्कूली बच्चो का स्वागत करते ​शिक्षक
बुधवार से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही शहर के स्कूलों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया। कई विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के तहत नन्हे-मुन्ने बच्चों पर फूल बरसाए गए, जिससे उनका पहला दिन यादगार बन गया। सुबह से ही स्कूलों के गेट रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे थे। बच्चे नए बैग, किताबें और यूनिफॉर्म पहनकर उत्साह के साथ पहुंचे, जहां शिक्षकों ने उन्हें तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर प्रवेश कराया। इस अवसर पर ''स्कूल चलो अभियान'' की भी शुरुआत की गई।
विज्ञापन


सेठ बीके माहेश्वरी** बालिका इंटर कॉलेज में पुष्प वर्षा से छात्राओं का अभिनंदन हुआ। नवीन सत्र का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भट्टर, मंत्री विशाल नारायण माहेश्वरी, उपमंत्री विनोद राठी, कोषाध्यक्ष अनिल शारदा, ट्रस्ट सदस्य प्रमोद अग्रवाल और प्रधानाचार्य डा. नीलम की उपस्थिति में हुआ। छात्राओं का कुमकुम लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण की प्रभारी ओमलता, चौकी प्रभारी अंकित वर्मा व कुलदीप गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में नए सत्र की सफलता के लिए भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन हुआ। इस दौरान संरक्षक मनमोहन गुप्ता, अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रबंधक आशिष अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, राकेश गुप्ता और अनुराग मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक कृष्ण कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य सीमा गोयल, कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य गीता अग्रवाल और मनोहरी देवी सरस्वती शिशु वाटिका की प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने भी नए सत्र की सफलता के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री राम पब्लिक स्कूल में भारत माता पूजन और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के महामंत्री व मुख्य यजमान सुरेश छाबड़ा ने प्रधानाचार्य चंद्र रेखा सहगल और कोषाध्यक्ष सुनील सहगल को बधाई दी। कार्यक्रम में धर्म जागरण समन्वय, मेरठ प्रांत के प्रतिनिधि धर्मेंद्र भारतीय, लखन शर्मा, आदित्य ओंकारनाथ और मुदित अग्रवाल भी शामिल हुए।

इस्माइल गर्ल्स व अन्य स्कूलों में भी गूंजे मंत्र
इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में हिंदू नववर्ष और नए सत्र पर यज्ञ हुआ, जिसमें गणेश प्रसाद मैठाणी, प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा, अर्चना भास्कर, वंदना सिंह, नीता रानी और मीनू शर्मा ने आहुति दी। वहीं, त्रिशला कनोहर लाल बालिका जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका छाया जैन, निर्देशिका नेहा शर्मा दीक्षित, नीतू रानी, दिव्या महेश्वरी, पूजा शर्मा और मंजू ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, रजपुरा ब्लॉक के प्राइमरी विद्यालय पचगांव पट्टी सांवल में शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई।

भावनपुर थाना के पंचगांव पटटी सावंल में स्कूली बच्चो का स्वागत करते शिक्षक

भावनपुर थाना के पंचगांव पटटी सावंल में स्कूली बच्चो का स्वागत करते शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed