फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   school to door hua, khel se bhi mehroom hue bacche

स्कूल तो दूर हुआ, खेल से भी महरूम हुए बच्चे  

Wed, 14 Feb 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
school to door hua, khel se bhi mehroom hue bacche
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोहरका में निछत्तर और भोलू की हत्या के बाद परिवार पीएसी की सुरक्षा में है। बच्चों का स्कूल जाना तो दूर घर के बाहर भी खेलने से भी उनको डर लगता है। इतना ही नहीं बच्चे अपनी मां व बुआ को घर से बाहर नहीं बैठने देते। बच्चे कहते है कि मम्मी अंदर चलो, नहीं पापा और दादी के तरह हम भी मार देंगे। मंगलवार को सोहरका गांव में भोलू के घर में यही हालात थे। 
विज्ञापन

परतापुर के सोहरका गांव में भोलू की पत्नी कंचन बताती है कि ससुर नरेंद्र की हत्या में गवाही देने से पहले पति भोलू और सास निछत्तर कौर को आरोपियों ने मार डाला। पति, सास की हत्या में वह भी गवाह है। पैरवी करने वाला भी कोई नहीं बचा। उसकी भी हत्या हो सकती है। कंचन अपने मासूम बेटे वीर और बेटी परी के साथ घर में ही कैद बनी हुई है। चौखट पर पीएसी का कैंप उनकी सुरक्षा में लगा है। कंचन ने बताया कि उसकी ननद व बुआ बिजेंद्री उसके साथ रहते है। रात को नींद भी नहीं आती। उनको अभी खतरा बना हुआ है। कब उनके साथ कौन सी वारदात हो जाए, कोई नहीं जानता है। 
विज्ञापन


कोई नेता पूछने तक नहीं आया 
 कंचन ने बताया कि कोई जनप्रतिनिधि हमारे घर तक हाल पूछने नहीं आया। हम किस हालत में जी रहे, कोई पूछने वाला नहीं। चुनाव आते ही नेता वोट मांगने तो आ जाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। किसी ने एक बार नहीं सोचा कि सरकार से कुछ मुआवजा दिला दे, ताकि परिवार का जीवन चल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालू जेल से नहीं छूटना चाहिए
कंचन का कहना है कि मालू जेल से नहीं छूटना चाहिए। मालू को छुड़ाने के लिए उसके भाई ने दो हत्या कर दी। अब मालू अपने भाई मांगे को छुड़ाने के लिए वारदात कर सकता है। हत्यारोपियों को सजा मिले तो इंसाफ मिलेगा। जल्द ही कोर्ट अपना फैसला सुना दे तो हमारी सिरदर्द कुछ कम हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed