{"_id":"5c043227bdec2241ba2c70e0","slug":"school-girl-death-in-suspicious-condition-at-supertech-palm-green-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सुपरटेक पाम ग्रीन बिल्डिंग में अचानक आई तेज आवाज, बाहर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सुपरटेक पाम ग्रीन बिल्डिंग में अचानक आई तेज आवाज, बाहर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पाम ग्रीन सोसाइटी में सी ब्लॉक की बिल्डिंग से रविवार शाम 7:30 बजे 12वीं की छात्रा संदिग्ध हालत में नीचे गिर गई। छात्रा को शारदा रोड स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी तक छात्रा के परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। छात्रा बिल्डिंग से नीचे कैसे गिरी इसको लेकर अभी कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। कुछ लोग छात्रा के कूदने के बात भी कह रहे हैं।
सुपरटेक पामग्रीन सोसायटी के सी ब्लॉक में फ्लैट नंबर 302 में यतींद्र महेश्वरी का परिवार रहता है। यतींद्र माहेश्वरी की परतापुर में टेनिस बॉल बनाने की फैक्ट्री है। उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटा बाहर जॉब करता है दूसरा बेटा पढ़ाई कर रहा है, बेटी दामिनी वेस्टर्न रोड स्थित एमपीएस स्कूल में 12वीं की छात्रा है।
विज्ञापन
रविवार शाम 7:30 बजे सी ब्लॉक बिल्डिंग में बेसमेंट पार्किंग के एंट्री गेट पर अचानक लोगों ने बहुत तेज आवाज सुनी। आसपास फ्लैट के लोग दौड़कर पहुंचे तो दामिनी नीचे पड़ी हुई थी। तभी उसका भाई भी दौड़ते हुए आ गया।

आसपास के कुछ फ्लैट मालिक और गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्ची को उसके परिवार और सोसायटी के लोग शारदा रोड स्थित दीप हॉस्पिटल में ले गए। छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
सर में चोट होने की वजह से छात्रा की नाजुक हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। वह कोमा की स्थिति में है। 9वीं मंजिल से गिरी या कोरिडोर से कुछ स्पष्ट नहीं
छात्रा जहां पर नीचे गिरी है उस साइड छात्रा के फ्लैट की बालकनी नहीं है।
अगर वह कोरिडोर से गिरती तो भी यहां नहीँ होती। ऐसे में लोगों का मानना है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वह 9वीं मंजिल पर पहुंच गई और वहां से पैर फिसलने की वजह से या किसी और कारण से नीचे गिर गई हो।
वहीं लोगों का कहना है कि जिस तरह के से छात्रा जहां पर नीचे गिरी है वहां पैर फिसलने से नहीं गिरा जा सकता है इससे माना जा रहा है कि कहीं घर में किसी वजह से किसी बात पर छात्रा 9वीं मंजिल पर पहुंची और वहां से नीचे कूद गई।

हालांकि इस पूरे मामले में छात्रा के परिवार की तरफ से रात तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। पूरी सोसाइटी में छात्रा के इस तरह गिरने से लोग दुखी हैं।
जहां पर छात्रा गिरी है वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है जिससे कि पता चल सके कि वह कैसे गिरी है। वहीं छात्रा के परिजनों का कहना था कि यह उनका पारिवारिक मामला है।