फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   School director and his wife attacked and fired upon in parking dispute

पार्किंग विवाद में स्कूल संचालक व पत्नी पर हमला, फायरिंग

Fri, 29 Aug 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
School director and his wife attacked and fired upon in parking dispute
संदीप,,,,, शताब्दीनगर ​स्थित जलवायू टावर में स्कूल संचालक पर फायरिंग और जानलेवा हमला, परतापुर थ
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर स्थित जलवायु टावर में बुधवार रात पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में चार युवकों ने स्कूल संचालक रोहित डोयला और उनकी पत्नी पर फायरिंग की। बचने पर आरोपियों ने डंडों और लोहे की राॅड से रोहित के सिर पर जानलेवा हमला कर दंपती को घायल कर दिया। रोहित की हालत चिंताजनक बताई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

रिठानी निवासी रोहित डोयला खानपुर गांव में महेंद्र सिंह स्मारक स्कूल चलाते हैं। वह परिवार के साथ शताब्दीनगर स्थित जलवायु टावर में रहते हैं। परतापुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार 22 अगस्त को पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लेकर काॅलोनीवासी सोहित कसाना और रोहित डोयला के बीच कहासुनी हो गई थी। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया था। बुधवार रात रोहित अपनी पत्नी प्रियंका के साथ जलवायु टावर में अपने फ्लैट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान पार्किंग में सोहित खड़ा मिला। आरोप है कि सोहित ने उन पर पिस्टल तान दी और पास ही एक गाड़ी में बैठे अपने साथी रोहित कसाना, कुलदीप, विजय और तीन अन्य को इशारा करके बुला लिया। आरोप है कि सोहित ने रोहित डोयला पर फायरिंग कर दी। हालांकि रोहित किसी तरह गोली से बच गए। वह सोहित को धक्का देकर भागने लगे। आरोपियों ने डंडों और लोहे की राॅड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की राॅड से उसके सिर पर कई वार किए। इसमें रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पत्नी प्रियंका ने बीचबचाव किया तो आरोपी युवकों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। रोहित को अधमरा छोड़कर आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रोहित डोयला को एंबुलेंस बुलाकर केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में रोहित की हालत गंभीर बताई गई है। रोहित की पत्नी प्रियंका ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed