{"_id":"5ae4d1c84f1c1b340a8b6f0d","slug":"school-chalo-abhiyaan-raili-nikaali","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्कूल चलो अभियान रैली निकाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो अभियान रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का आयोजन किया गया। बच्चा पार्क समीप राजकीय इंटर कालेज से रैली का शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ढाका ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत विभाग का घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है। जिसमें ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विद्यालयों के शिक्षकों को सख्त निर्देश हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। रैली में स्कूली बच्चों ने हाथों में बैनर लेकर शिक्षा के प्रति रूचि दिखाई। रैली के दौरान राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य फतेहचंद, एनएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आभा शर्मा, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरी, खंड शिक्षा अधिकारी चरन सिंह व उदित कुमार, लक्ष्मीकांत, ध्यानचंद, विनोद मेहरा, जिला समन्वयक हरेंद्र शर्मा, डॉ. सतीश चंद, तेजिंद्र सिंह, राकेश नागर, शिक्षिका पूनम राणा, यतिका पुंडीर, कौशर जहां, सीमा कौशिक, प्रियंका सिंघल, गुफरान जैदी, मनोज वशिष्ठ, विशाल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।