फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   school bus road accident

ब्रेक फेल होने पर भी दौड़ती रही स्कूल बस, ट्रक से टकराई

Tue, 06 Aug 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
school bus road accident
मेरठत्-करनाल हाईवे पर स्कूल बस टकराने को लेकर हंगामा करते अभिवावक। - फोटो : SARDANA
ब्रेक फेल होने पर भी दौड़ती रही स्कूल बस, ट्रक से टकराई
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के भूनी चौराहे पर सोमवार को बच्चों को स्कूल के लिए लेकर आ रही बस सामने खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया। वहीं, परिजनों ने चालक की लापरवाही बताते हुए हंगामा कर दिया।

मेरठ-करनाल हाईवे पर कदम पब्लिक स्कूल की बस सोमवार सुबह बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस के ब्रेक फेल होने के बावजूद ड्राइवर उसे चलाता रहा। जिससे स्कूल बस सामने खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद घायल बच्चों को सरधना के ईश्वर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बस के चालक ने लापरवाही बरती। गुस्साई भीड़ स्कूल प्रबंधक के सामने जमकर हंगामा किया। हालांकि बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर सभी उनकी खैर-खबर लेने के लिए दौड़ पडे़। बीते कुछ दिनों में कदम पब्लिक स्कूल की बस के साथ यह दूसरा बड़ा हादसा है। कुछ दिन पहले भी स्कूल की एक बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें दर्जनभर बच्चे घायल हुए थे। दोनों हादसों में बस चालक की लापरवाही सामने आई थी। स्कूल प्रबंधक संजीव कुमार का कहना है कि स्कूल बस के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण स्कूल बस ट्रक से टकरा गई। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed