फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sawan Shivratri: chanting of Bhole Pura Mahadev, lakhs of shiva devotees did Jalabhishek

Sawan Shivratri: भोले के जयघोष से गूंजा पुरा महादेव, छह लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक... हेलिकॉप्टर से बरसे फूल

Fri, 02 Aug 2024 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 02 Aug 2024 02:43 PM IST
सार

बागपत के पुरा महादेव मंदिर में गुरुवार को छह लाख से भी ज्यादा शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं आज तीन बजे के बाद से लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रहीं। वहीं श्रद्धालुओं पर हेलिकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

विज्ञापन
Sawan Shivratri: chanting of Bhole Pura Mahadev, lakhs of shiva devotees did Jalabhishek
पुरा महादेव मंदिर पर हेलिकाॅप्टर से पुष्प वर्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहां सुबह से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की चार किमी लंबी लाइन लगी रही। मंदिर में गुरुवार से अभी तक छह लाख से ज्यादा भक्तों ने जलाभिषेक किया। आज सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। लाखों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की उम्मीद है। वहीं अधिकारियों ने हेलिकाॅप्टर से जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।

विज्ञापन


पुरा महादेव मंदिर में चल रहे चार दिवसीय श्रावणी मेले में दूसरे दिन कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं आज शिवरात्रि के दिन मंदिर में त्रयोदशी का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से लाइन लगनी शुरू हो गई थी। कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लाइन परशुराम खेड़ा तक पहुंच गई और वहां लाइन में लगने के बाद पांच घंटे में जलाभिषेक का नंबर आया। इसके बाद ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए लाखों कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।

विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर में आरएएफ के साथ ही पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं, जबकि पुलिस को बाहर की तरफ लगाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि गुरुवार देर शाम तक मंदिर में छह लाख कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। वहीं डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

हेलिकॉप्टर से डीएम व एसपी ने किया सर्वेक्षण... बरसाए फूल
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार काे हेलिकॉप्टर से पुरा महादेव मंदिर और आसपास के मार्गों पर हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही जलाभिषेक के लिए पहुंचे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हेलिकॉप्टर ने पुलिस लाइन से उड़ान भरी और करीब एक घंटे तक सर्वेक्षण और पुष्पवर्षा के बाद अधिकारियों को वापस छोड़ा गया। कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वाच टावर और कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा था।

मेले में की खरीदारीपुरा महादेव मंदिर परिसर में लगे मेले में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने खरीदारी की। जहां महिलाओं ने घरेलू सामान के अलावा मूर्ति, माला, सिंदूर आदि सामान खरीदा। वहीं उनके साथ आए बच्चों ने खिलौने लिए। वहां भीड़ को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।

झंडा पूजन के बाद शुरू होगा चतुर्दशी का जलाभिषेक
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 26 मिनट पर झंडा पूजन शुरू होगा और 3 बजकर 26 मिनट पर झंडारोहण करने के बाद चतुर्दशी का जलाभिषेक किया जाएगा। चतुर्दशी पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये मंदिर में रुकना शुरू हो गए। क्योंकि काफी कांवड़िये अपनी मन्नत के अनुसार चतुर्दशी का जलाभिषेक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed