{"_id":"6999b2b8213613e44c01384e","slug":"save-us-from-travelling-50-km-get-a-tehsil-constructed-in-machhra-meerut-news-c-73-1-smrt1028-106425-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 50 किमी जाने से बचाओ, माछरा में तहसील बनवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 50 किमी जाने से बचाओ, माछरा में तहसील बनवाओ
Sat, 21 Feb 2026 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य ने मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री के नाम के स्टाफ अधिकारियों को दिया पत्र
जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक में पास करके भेजा जा चुका है प्रस्ताव
-1995 से चल रही मांग, कई बार कार्रवाई चली, कुछ नहीं हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माछरा को तहसील बनाने की मांग की है। शनिवार को मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री के स्टाफ अधिकारियों को इस संबंध में पत्र दिया है। माछरा ब्लॉक के ग्रामीणों को अपने काम कराने के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर मवाना तहसील जाना पड़ता है। माछरा के तहसील बनने से लोगों को राहत मिलेेगी।
पूनम भूदेव शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत की प्रथम बैठक में ही जिला योजना से माछरा को तहसील बनाने का प्रस्ताव पास करके जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भिजवाया गया था। इससे पहले पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने अपने विधायक रहते हुए मुख्यमंत्री से यह मांग की थी। इसके कागजात भी मुख्यमंत्री द्वारा सचिव से मांग लिए गए थे, परंतु इसके बाद कार्रवाई रुक गई। पिछले दिनों विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने विधान परिषद में माछरा को तहसील बनाए जाने की मांग की थी।
1995 में खुला था उपतहसील कार्यालय
जिला पंचायत सदस्य के अनुसार 1995 में क्षेत्रीय संघर्ष विकास समिति माछरा के अध्यक्ष अवधेश त्यागी उर्फ जीपी ने भी ब्लॉक कार्यालय पर धरना व आंदोलन करके तहसील बनाए जाने की मांग की थी। 1995 में ही माछरा ब्लॉक परिसर में उप तहसील का दर्जा देकर कार्यालय खोले गए थे ,लेकिन कुछ दिन बाद ही बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
माछरा में कई बड़े स्कूल, दफ्तर
जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा का कहना है कि की माछरा ब्लॉक क्षेत्र विकासशील ब्लॉक है यहां पर पीजी कॉलेज, इंटर कॉलेज ,सीएचसी ,डाकघर, बिजली घर, पशु अस्पताल ,बैंक आदि सरकारी अनेक संस्थान कार्यरत हैं माछरा को तहसील बनाने में ब्लॉक माछरा के गांव ,परीक्षितगढ़ ब्लाक के कुछ गांव खरखौदा ब्लाकके कुछ गांव और रजपुरा ब्लाक के कुछ गांव को मिलाकर एक नई तहसील का गठन किया जा सकता है।