फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Sahil is doing farming in jail, Muskaan is sewing clothes

सौरभ हत्याकांड: जेल में खेती कर रहा साहिल, कपड़े सिल रही मुस्कान

Sat, 24 May 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case: Sahil is doing farming in jail, Muskaan is sewing clothes
मेरठ। सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद हत्यारोरापी पत्नी मुस्कान रस्तोगी कपड़े सिलने का काम कर रही है। जबकि उसका प्रेमी साहिल खेती कर रहा है। मुस्कान सिलाई के रुपयों से मिलने वाले पैसे से अपना केस लड़ेगी। दोनों हत्यारोपियों की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अब वह निजी वकील कर जमानत कराने के प्रयास में है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने उसके शव को चार टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में डाला और ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया था। शिमला से वापस लौटने पर मुस्कान ने अपने परिवार को वारदात के बारे में जानकारी दी थी। परिवार ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया था। 19 मार्च को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

मुस्कान की जब जेल में तबियत बिगड़ी तो उसका मेडिकल के गायनी वार्ड में अल्ट्रासाउंड कराया गया था। जिसमें गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में साहिल और मुस्कान के खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। अब इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जेल में मुस्कान रामायण का पाठ पढ़ रही है। इसके साथ ही उसने सिलाई भी सीख ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल जेल में कपड़ों और फुटबॉल की सिलाई की जाती है। जिससे बंदियों को काम मिलता है, जिसके बदले चेक के माध्यम से बंदियों को पैसे का भुगतान किया जाता है। मुस्कान अपने सरकारी अधिवक्ता के अलावा निजी वकील भी करना चाहती है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में साहिल खेती कर रहा है जबकि मुस्कान सिलाई कर रही है। वह जितना काम करेंगे, उसके हिसाब से नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article