फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh Murder Case: Muskan Caring for Her Newborn in Jail, Sahil Expresses Wish to See the Baby

नीला ड्रम केस: जेल में बदली मुस्कान की दुनिया, निभा रही मां का फर्ज; साहिल ने भी जताई बच्ची को देखने की इच्छा

Thu, 04 Dec 2025 04:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 04 Dec 2025 04:02 PM IST
सार

मेरठ के सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान मां बनने के बाद पूरी तरह बदल चुकी है। वह जेल में रहकर बच्ची की परवरिश कर रही है, जबकि साहिल ने मासूम को देखने की इच्छा जताई है। जेल प्रशासन ने महिला बंदियों और बच्चों के लिए पूरी व्यवस्था कर रखी है।

विज्ञापन
Saurabh Murder Case: Muskan Caring for Her Newborn in Jail, Sahil Expresses Wish to See the Baby
जेल में मां का फर्ज निभा रही मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान मां बनने के बाद काफी बदल चुकी है। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, मुस्कान अब दिनभर अपनी बेटी को सीने से लगाए रखती है और पूरी तरह से उसके देखभाल में जुटी रहती है। जिस बैरक में वह बंद है, वहां चार अन्य महिला बंदियां भी रहती हैं, जिनके छोटे बच्चे हैं। जेल प्रशासन ने इन सभी महिलाओं और बच्चों की देखभाल के लिए खानपान, गर्म कपड़े, दूध और चिकित्सीय सुविधा जैसी सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
Trending Videos

Saurabh Murder Case: Muskan Caring for Her Newborn in Jail, Sahil Expresses Wish to See the Baby
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

साहिल ने बच्ची को देखने की जताई इच्छा
मुस्कान के साथ गिरफ्तार उसके प्रेमी साहिल ने भी अपनी बच्ची को देखने की इच्छा ज़ाहिर की है। हालांकि दोनों अलग-अलग बैरक में बंद हैं, इसलिए जेल नियमों के तहत वे सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के दौरान एक-दूसरे को देख सकते हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि बच्ची को दिखाने का निर्णय नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुसार लिया जाएगा।

विज्ञापन

Saurabh Murder Case: Muskan Caring for Her Newborn in Jail, Sahil Expresses Wish to See the Baby
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
नशे से धार्मिकता तक-मुस्कान का बदलता व्यवहार
जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा के अनुसार, मुस्कान शुरुआती दिनों में नशे की आदी थी, लेकिन मां बनने के बाद उसके व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है। अब वह पूरी तरह से धार्मिक गतिविधियों में शामिल रहती है और खुद को सुधारने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed