फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saurabh murder case: Cross-examination will take place today on the statement of Brahmapuri police station in-charge

सौरभ हत्याकांड : ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी के बयान पर आज होगी जिरह

Mon, 05 Jan 2026 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case: Cross-examination will take place today on the statement of Brahmapuri police station in-charge
मेरठ। ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में सोमवार को अदालत में विवेचक ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी के बयान पर जिरह होगी।
विज्ञापन

जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में इस हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल करने वाले जांच अधिकारी रमाकांत पचौरी की गवाही नौ दिसंबर हो गई थी। इसके बाद बीती तीन तारीखों से जांच अधिकारी के बयान पर बचाव पक्ष की जिरह चल रही है। सोमवार को भी आरोपी मुस्कान और साहिल शुक्ला की अधिवक्ता को उनकी गवाही पर जिरह करनी है।
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में सभी गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में अभी तक 15 गवाहों के बयान हो चुके हैं। तीन मार्च 2025 को सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की थी। शव के चार टुकड़े करके उसे नीले ड्रम में भर कर सीमेंट से सील कर दिया था। मुस्कान और साहिल जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed