{"_id":"69938ad8f91dfb3b4807e171","slug":"saurabh-murder-case-court-summons-ssi-and-nodal-officer-of-airtel-mobile-company-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1110527-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ हत्याकांड: एसएसआई और एयरटेल मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी को कोर्ट ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ हत्याकांड: एसएसआई और एयरटेल मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी को कोर्ट ने किया तलब
विज्ञापन
मेरठ। न्यायालय ने ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में एयरटेल मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी मंयक मिश्रा को तलब किया है। पुलिस ने मुस्कान और साहिल शुक्ला के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाकर केस डायरी में लगा कर साक्ष्य बनाया है। इसके अलावा इस हत्याकांड की पहले विवेचक और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने वाले ब्रह्मपुरी थाने के एसएसआई कर्मवीर सिंह को फिर से तलब किया है। दोनों की गवाही के लिए कोर्ट ने 19 फरवरी की तारीख नियत की है।
जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में सौरभ हत्याकांड की सुनवाई हो रही है। सोमवार को तारीख थी। बचाव पक्ष की अधिवक्ता ने मुस्कान और साहिल की गिरफ्तारी करने वाले एसएसआई कर्मवीर सिंह की केस डायरी के एक पर्चे पर एतराज किया। जिस कारण कोर्ट ने उन्हें फिर से तलब कर लिया। इसके अलावा केस डायरी में पुलिस द्वारा मुस्कान और साहिल शुक्ला के माेबाइल फोन की सीडीआर पर भी कंपनी के अधिकारी को तलब करने की मांग की। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने दोनों को 19 फरवरी को तलब किया है।
-- -- -- -
अभी तक 18 गवाहों की हो चुकी है गवाही
सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में सभी गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में अभी तक 18 गवाहों के बयान हो चुके है। इनमें मुकदमे के वादी मृतक सौरभ राजपूत के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेड मोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करने वाले आशु, दवा लिखने वाले डॉ. अरविंद कुमार देशवाल, दवाई देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी, नीले ड्रम को काटने वाले अशोक, पंचनामा भरने वाले दरोगा धर्मेंद्र गौड़, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ दिनेश सिंह चौहान,कैब चालक अजब सिंह, पहले विवेचक एसआई कर्मवीर सिंह और चार्जशीट दाखिल करने वाले विवेचक इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी, जिया मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी लोकेश कुमार, फिल्ड यूनिट प्रभारी अंशुल कुमार की गवाही हो चुकी है।
विज्ञापन
-- -- --
यह था मामला
लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेट में काम कर चुका था। वह लंदन से 24 फरवरी 2025 को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आया था। सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। सौरभ की तीन मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर और छुरी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में डाले और ऊपर से सीमेंट का घोल डालकर सील कर दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कसोल चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद हैं। नवंबर में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया था।
-- -- -