फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sarvochh prathmikta par rkhe kanoon vayvastha

सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखें कानून व्यवस्था : सिद्धार्थ नाथ

Sun, 05 Aug 2018 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
sarvochh prathmikta par rkhe kanoon vayvastha
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
  
विज्ञापन

मेरठ। जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस में डीएम और एसएसपी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दुघर्टना रहित कांवड़ यात्रा संपन्न कराएं। कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करें। 

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित न हो। इसके साथ ही अपात्र को योजनाओं को लाभ न मिले इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण कराएं। किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय से दिलवाएं। एंटी रोमियो स्क्वायड व एंटी भूमाफिया दल को प्रभावी ढंग से लागू कराएं। उन्होंने कहा कि मेरठ प्रदेश के विकास कार्यों में प्रथम स्थान पर आए, अधिकारी इस मनोदशा के साथ काम करें। वहीं, बैठकों के साथ-साथ उनमें दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन व निगरानी के लिए क्रियाविधि लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी राजेश कुमार पांडेेय के साथ जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed