फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sarurpur police has increased section in case of sexual assault on girls after being reprimanded by court

UP: बच्चियों से दरिंदगी के मामले में पुलिस को लगी फटकार, दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, गांव में हुई थी पंचायत

Thu, 12 Oct 2023 11:28 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Oct 2023 11:28 AM IST
सार

Meerut News : दो मासूम बच्चियों से दरिंदगी के मामले में सरूरपुर पुलिस को फटकार लगी है। फटकार लगने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। इस मामले में को लेकर गांव में पंचायत भी  हुई थी।

विज्ञापन
Sarurpur police has increased section in case of sexual assault on girls after being reprimanded by court
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में मदरसे में पढ़ने जा रही दो मासूम बच्चियों के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की लापरवाही पर मुख्यमंत्री से शिकायत होगी। बुधवार को गांव में एक पंचायत की गई, जिसमें जल्द आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ाने पर थाने में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। वहीं, पुलिस की लापरवाही की शिकायत के लिए जल्द पीड़ित पक्ष मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे।

विज्ञापन


अब पीड़ित बच्चियों के बयान के बाद सरूरपुर पुलिस को फटकार लगी है। कोर्ट की फटकार के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। बताया गय कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से दो लाख रुपये सांठगांठ की थी। खास बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा लिखा था।

विज्ञापन

 

बुधवार को कस्बे में स्थानीय लोगों की एक पंचायत भी हुई। इस दौरान कस्बे के लोगों ने कहा था कि यदि थाना पुलिस ने जल्द आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ाई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर थाना पुलिस व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। इस मामले में राज्य निर्माण एवं श्रम कल्याण सहकारी संघ के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत का कहना है कि बुधवार को दोनों बालिकाओं के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। कस्बे में पंचायत के जानकारी से इन्कार किया है।

विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र एक कस्बे की रहने वाली दस साल और आठ साल की दो बालिका रविवार को मदरसे में पढ़ने जा रही थीं। रास्ते में खिवाई कस्बा निवासी फुरकान दोनों बच्चियों को झूला झुलाने के बहाने एक आम के बाग में ले गया। आरोप है कि यहां उसने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपी के साथी साबिर और अनीस भी वहां पहुंच गए। इन दोनों ने भी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी बनाया। दोनों बच्चियों को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया।

सोमवार को आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो बच्चियों के परिजनों तक पहुंची तो उनके होश उड़ गए। परिजन दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया। तीनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: UP: दूल्हे ने कार न मिलने पर शादी से किया इनकार, फूफा के बेटे संग विदा हुई दुल्हन, तोहफे में दामाद को मिली कार

पुलिस ने नहीं लगाई थी दुष्कर्म की धारा
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने दुष्कर्म की धारा मुकदमे में नहीं लगाई थी। पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। इस बारे में बात करने पर सीओ शिव प्रताप सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सामने आया। वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट भी जांच में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas Conflict: इस्राइल में फंसा मेरठ के मोहित का परिवार, पत्नी हैं भाजपा नेता के भतीजे की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed