{"_id":"683e1253174e121eb9009080","slug":"sardhana-mla-reached-energy-bhawan-over-the-derailed-electricity-system-in-the-countryside-meerut-news-c-72-1-mrt1058-134626-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात में बेपटरी बिजली व्यवस्था पर ऊर्जा भवन पहुंचे सरधना विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात में बेपटरी बिजली व्यवस्था पर ऊर्जा भवन पहुंचे सरधना विधायक
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..बिजली की समस्या को लेकर ऊर्जा भवन में एमडी पॉवर से मिलते सरधना विधायक अतुल प्रधा
मेरठ। बीते दिनों आंधी बारिश के कारण शहर से लेकर देहात तक की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। शहर में तो हालात ठीक हो चुके हैं, लेकिन देहात में बदहाली है। इसे लेकर सपा से सरधना विधायक अतुल प्रधान सोमवार को ऊर्जा भवन पहुंचे। उनके साथ क्षेत्र के आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। उन्होंने खुद अपनी समस्याओं को प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन को अवगत कराया। प्रबंध निदेशक ने तत्काल अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं को दूर कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान सपा विधायक ने कहा कि आंधी के कारण देहात क्षेत्र में काफी संख्या में विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। अभी तक देहात के कई गांवों में विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर न लगाए जाने की समस्याएं आ रही हैं। इस कारण गांवों में किसानों को सिंचाई की बिजली भी नहीं मिल रही है, जिस कारण फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने सोमवार को इन सभी समस्याओं से पावर एमडी को अवगत कराया और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि अगर दो दिनों में हालात नहीं ठीक हुए तो वह ऊर्जा भवन में धरना देंगे। वहीं, उनकी समस्याओं को लेकर प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मौके पर जाकर कार्य करवाने को कहा। उन्होंने सरधना क्षेत्र के गांवों में पुराने जर्जर तारों को बदले जाने समेत आदि समस्याओं को रखा। इसके बाद मुख्य अभियंता जोन-2 यदुनाथ राम ने मौके पर जाकर गांवों का निरीक्षण किया और कार्य कराया। इस दौरान समौली, अख्तयारपुर, कुंडा, पबरसा, अहमदाबाद, धंजू, मैथना, बड़कली, खनौदा, अकबरपुर, बेगमाबाद आदि गांवों से किसान पहुंचे। यहां दर्पण सिवाच, राजेश्वर सैनी, अलीशाह, नीरज प्रधान, रविंद्र, धर्मपाल, रोहित जाखड़, सनी प्रधान, विपिन प्रधान कुंडा, चौधरी ब्रजमोहन, सचिन कश्चयप, राजदीप विकल आदि मौजूद रहे।
किसान ने 11 केवी लाइन पर डाल दिया रस्सा
गांवों में नलकूप व्यवस्था सुचारू न होने पर कुंडा गांव के एक किसान ने 11 केवी लाइन पर रस्सा डालकर लाइन बंद कर दी। इसके बाद क्षेत्र के बिजली अधिकारियों ने किसान के खिलाफ एफआईआर करा दी और उन्हें थाने में बंद करा दिया। सूचना पर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने किसान को थाने से छुड़वाया और बिजली अधिकारियों से गांव की कृषि फीडर की बिजली सुचारू कराने को कहा। उन्होंने इस मामले से प्रबंध निदेशक को भी अवगत कराया। नलकूप की बिजली न होने के कारण कई गांव में ट्यूबवेल नहीं चल रही हैं। इस कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।