फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana inundated by torrential rain; water enters homes and shops.

Meerut News: मूसलाधार बारिश से सरधना जलमग्न, घर-दुकानों में घुसा पानी

Tue, 28 Jul 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Sardhana inundated by torrential rain; water enters homes and shops.
सरधना। नगर के दौराला रोड पर मंगलवार को हुई बारिश से हुए जलभराव से गुजरता वाहन चालक। संवाद
मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक जलभराव, घुटनों तक पानी से गुजरने को मजबूर हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश दोपहर तक जारी रही। लगातार तेज बारिश से सरधना नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। तहसील रोड समेत कई प्रमुख मार्ग और गली-मोहल्ले जलमग्न हो गए। निचले इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और कई स्थानों पर घरों व दुकानों में पानी घुस गया। इससे लोगों को आवागमन के साथ घरेलू और व्यापारिक सामान को भी नुकसान उठाना पड़ा।
बारिश के बाद तहसील रोड, अशोक लाट, कस्बा चौकी, देवी मंदिर, गुजरान गेट, चौक बाजार, गंज बाजार और कालंद चुंगी समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई मार्गों पर घुटनों तक पानी भर जाने से पैदल राहगीरों को परेशानी हुई। पानी में फंसने से कई दोपहिया वाहन बंद हो गए। लोगों को मजबूरी में पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के निचले इलाकों में स्थिति अधिक खराब रही। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को सामान बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। दुकानदारों के अनुसार, बारिश के कारण बाजारों में ग्राहक नहीं पहुंचे, जिससे कारोबार भी प्रभावित हुआ। सामान्य दिनों में चहल-पहल वाले बाजारों में बारिश के दौरान सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल बारिश में बनती है यही स्थिति
स्थानीय निवासी ललित गुप्ता, शफीक अंसारी, हनीफ राणा, विक्की सैनी आदि का कहना है कि बरसात शुरू होते ही नगर में जलभराव की समस्या हो जाती है। नालों और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश के पानी की निकासी प्रभावित होती है। तेज बारिश होते ही कई नाले उफनने लगते हैं और पानी सड़कों पर फैल जाता है। लोगों का आरोप है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष यही समस्या सामने आती है। नागरिकों ने नगर पालिका से जलभराव वाले क्षेत्रों से तत्काल पानी निकलवाने, नालों की नियमित सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने बताया कि नगर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन को विभिन्न स्थानों पर टुल्लू पंप लगाकर पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्रों से जल्द से जल्द पानी निकलवाकर लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार बारिश जारी रहने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। नागरिकों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो निचले इलाकों में जलभराव और गंभीर हो सकता है।

सरधना। नगर के दौराला रोड पर मंगलवार को हुई बारिश से हुए जलभराव से गुजरता वाहन चालक। संवाद

सरधना। नगर के दौराला रोड पर मंगलवार को हुई बारिश से हुए जलभराव से गुजरता वाहन चालक। संवाद

सरधना। नगर के दौराला रोड पर मंगलवार को हुई बारिश से हुए जलभराव से गुजरता वाहन चालक। संवाद

सरधना। नगर के दौराला रोड पर मंगलवार को हुई बारिश से हुए जलभराव से गुजरता वाहन चालक। संवाद

सरधना। नगर के दौराला रोड पर मंगलवार को हुई बारिश से हुए जलभराव से गुजरता वाहन चालक। संवाद

सरधना। नगर के दौराला रोड पर मंगलवार को हुई बारिश से हुए जलभराव से गुजरता वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed