फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana Bar appeals to traders to participate in the December 17 bandh

Meerut News: सरधना बार ने व्यापारियों से की 17 दिसंबर के बंद में भागीदारी की अपील

Tue, 09 Dec 2025 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Sardhana Bar appeals to traders to participate in the December 17 bandh
वेस्ट यूपी हाईकोर्ट बेंच के समर्थन में अधिवक्ताओं ने व्यापारियों से मदद मांगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग के लिए अधिवक्ताओं का संघर्ष लगातार जारी है। इसी क्रम में सरधना बार एसोसिएशन ने व्यापारिक संगठनों से 17 दिसंबर को होने वाले मेरठ बंद में सहयोग देने की अपील की है।
बार एसोसिएशन ने पत्र में बताया कि अधिवक्ता लंबे समय से वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश ने सभी जिलों में बंद की घोषणा की है। मेरठ बंद भी इसी क्रम का हिस्सा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से वेस्ट यूपी के लोगों को न केवल सस्ता और सुलभ न्याय मिलेगा, बल्कि समय पर मामलों का निपटारा भी संभव होगा। उन्होंने सभी व्यापारिक संगठनों से अपील की कि वह बंद में सक्रिय रूप से सहयोग करें ताकि यह आंदोलन अधिक प्रभावी और सफल हो सके।
विज्ञापन

अधिवक्ता संगठन का कहना है कि पिछले कई वर्षों से इस मांग को लेकर लगातार जनसंपर्क और आंदोलन किए जा रहे हैं लेकिन अब समय आ गया है कि पूरे क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाकर जनता का भी समर्थन हासिल किया जाए। इस बंद के माध्यम से व्यापारी संगठनों और आम नागरिकों से इस मांग को लेकर एकजुटता दिखाने की उम्मीद है। सरधना बार एसोसिएशन ने यह भी कहा कि बंद के दौरान सभी नियमों और कानूनों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed