फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saplings planted on the former Deputy Chief Minister's death anniversary.

Meerut News: पूर्व उपमुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण

Sun, 19 Jul 2026 05:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Saplings planted on the former Deputy Chief Minister's death anniversary.
दौराला - लोईया गांव में पूर्व उपमुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर पौधारोपण करते। स्रोत : स्वयं
दौराला। लोईया गांव स्थित सिद्ध महादेव मंदिर परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रथम पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत नारायण सिंह गुर्जर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सपा कार्यकर्ता मोनू पवार घौरिया के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया तथा फल वितरित किए गए। मोनू पवार ने कहा कि दिवंगत नारायण सिंह गुर्जर का जीवन किसानों, गरीबों और शिक्षा के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने लोगों से जयंती, पुण्यतिथि, जन्मदिन और अन्य सामाजिक अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। नारायण प्रधान और विनीत ने कहा कि समाज को आज भी नारायण सिंह गुर्जर जैसे जन हितैषी नेतृत्व की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सचिन गुर्जर, अनिल चौहान, अभिषेक, राहुल गुर्जर, योगेश गुर्जर, लोकेश, जसवीर, गजेंद्र, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed