Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sangwan consoled Pramod's son Mohan and assured him of all possible help.

Meerut News: दंपती की मौत पर शोक संवेदना प्रकट करने सांसद राजकुमार सांगवान

Sat, 11 Oct 2025 08:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 11 Oct 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Sangwan consoled Pramod's son Mohan and assured him of all possible help.
सांसद राजकुमार सांगवान मृतक प्रमोद के बेटे को सांत्वना देते हुए फोटो स्वयं
जानीखुर्द। गांव अफजलपुर पावटी में बृहस्पतिवार को कार चालक प्रमोद और उनकी पत्नी रेखा की करंट लगने से मौत हो गई थी। प्रमोद के पांच पुत्री और एक पुत्र है। दंपती की मौत के बाद से घर में मातम का माहौल है। रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने प्रमोद के घर पहुंचकर परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। सांगवान ने प्रमोद के पुत्र मोहन को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने परिवार से प्रशासन से आर्थिक मदद दिलवाने की बात कही। राजकुमार सांगवान के साथ सुनील रोहटा, राहुल आदि भी मौजूद रहे। पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई ने भी प्रमोद के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। ग्रामीण प्रवीण प्रधान, सरेंद्र आदि ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। इसके लिए उन्होंने उच्चाधिकारियों से मिलने का भी निर्णय लिया। कई लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed