{"_id":"6af5b2425d0ca5e69408e41d","slug":"sandeep-bhati-lohia-finished-first-in-the-1600-meter-event-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114194-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 1600 मीटर में संदीप भाटी लोहिया रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 1600 मीटर में संदीप भाटी लोहिया रहे प्रथम
Thu, 12 Nov 2026 06:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
पिठलोकर गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
सरधना। पिठलोकर गांव में ब्राइट एजुकेशनल एंड सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता की 1600 मीटर दौड़ में संदीप भाटी लोहिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षय कपसाड़ दूसरे, विकास अकलपुरा तीसरे और सुमित पाल चौथे स्थान पर रहे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों को ट्रॉफी, मेडल और अन्य सम्मान सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला हसीन उर्फ मुन्ना ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल-कूद से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
ट्रस्ट अध्यक्ष मास्टर इस्माइल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को उचित मंच और युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। ट्रस्ट सचिव एडवोकेट शबाना ने अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया। इस मौके पर सुरेश सोम, अनीस, इरशाद, रमीज, शादाब, गुलसनव्वर, जुबैर, जीशान फौजी, अदनान फौजी और अरमान फौजी मौजूद रहे।