फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sandalwood tree cut near the Forest Department office

Meerut News: वन विभाग के कार्यालय के समीप से काटा चंदन का पेड़

Fri, 12 Dec 2025 06:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Sandalwood tree cut near the Forest Department office
वन विभाग के कार्यालय के समीप से काटे गए चंदन के पेड़ देखते वन कर्मी स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे में मौजूद वन विभाग के कार्यालय के समीप से चंदन के एक पेड़ को अज्ञात लोगों ने काटकर वन विभाग को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग इसकी जांच में जुट गया है।

कस्बे में वन विभाग कार्यालय के समीप से चंदन के पेड़ को बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात लोगों ने काट दिया। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को मिली तो तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पेड़ प्रयोग में नहीं लाया जा सकता था क्योंकि यह बहुत कम उम्र का था। इसकी मोटाई करीब छह इंच होगी। इसलिए इस पेड़ की तस्करी भी संभव नहीं है। चंदन के पेड़ को काटने वाले अज्ञात लोग ऊपर और नीचे के हिस्से को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए करीब एक फिट की लकड़ी को अपने साथ ले गए। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि रात के समय टीम जंगल में गश्त पर थी। उस समय कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed