फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sana was returned from the border, innocent son and daughter were sent to Pakistan

सना को बॉर्डर से लौटाया, मासूम बेटे और बेटी को पाकिस्तान भेजा

Tue, 06 May 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sana was returned from the border, innocent son and daughter were sent to Pakistan
मेरठ/सरधना। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से आए लोगों को वापस भेजने का सिलसिला जारी है। सरधना निवासी सना को अपनी ससुराल पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं मिली, लेकिन सोमवार को उसके दोनों मासूम बच्चों को पाकिस्तान में पिता बिलाल के पास भेजा गया। सना का रो-रोकर बुरा हाल है और वह गृह मंत्रालय से गुहार लगा रही है कि उसको उसके बच्चों और पति के पास भेजा जाए।
विज्ञापन

सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी शेरुद्दीन की बेटी सना की शादी वर्ष 2020 में पाकिस्तान के कराची में बुआ के बेटे बिलाल से हुई थी। सना ने बताया कि वह 45 दिन के वीजा पर पाकिस्तान से अपने ढाई साल के पुत्र मुस्तफा और छह महीने के पुत्री माही के साथ 18 दिन पहले सरधना मायके में शादी के एक कार्यक्रम में आई थी। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। जिसके बाद सरकार ने पाकिस्तान से अल्पकालीन वीजा पर भारत आए लोगों को वापस भेजने के निर्देश दिए थे। मेरठ में तीन लोग पाकिस्तान से आए हुए थे। सना और उसके दोनों बच्चों को पाकिस्तान जाना तय हुआ था। सना का वीजा भारत व उसके दोनों बच्चों का वीजा पाकिस्तान में बना था। इसके चलते सना को पाकिस्तान नहीं भेजा गया। सना का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन भी परेशान हैं। उसने गृह मंत्रालय से गुहार लगाई है कि उसको भी पाकिस्तान भेजा जाए।
विज्ञापन


50 साल पहले बुआ का पाकिस्तान में हुआ था निकाह
सना के भाई सुफियान ने बताया कि पाकिस्तान में बंटवारे से पहले से ही उनके रिश्तेदार रहते हैं। करीब 50 साल पहले उसके बुआ इद्दो का निकाह पाकिस्तान में हुआ था। इसके बाद उसकी बहन सना का निकाह पांच साल पहले उसके बुआ के बेटे बिलाल के साथ हुआ है। बताया कि उनके कई रिश्तेदार बंटवारे से पहले पाकिस्तान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed