फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: Two out of 54 complaints of the complainants were resolved.

संपूर्ण समाधान दिवस : फरियादियों की 54 में से दो शिकायतों का निस्तारण

Sat, 18 Apr 2026 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: Two out of 54 complaints of the complainants were resolved.
सरधना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। एसडीएम उदित नारायण सेंगर और तहसीलदार ज्योति सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने 54 शिकायतों को सुनते हुए दो का मौके पर निस्तारण किया।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत और समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस में अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल ने कई फरियादियों को कानूनी सलाह देते हुए प्रार्थना पत्र तैयार कराने में सहयोग किया। 85 वर्षीय विधवा जगवीरी को सहारा देकर अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां उनकी समस्या सुनकर संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed