फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samples of cooked pulses and vegetables taken from women's hostel of CCSU

Meerut News: सीसीएसयू के महिला छात्रावास से लिए पकी दाल और सब्जी के सैंपल

Wed, 10 May 2023 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Samples of cooked pulses and vegetables taken from women's hostel of CCSU
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के महिला छात्रावास के खाने में गड़बड़ी की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। टीम ने छात्राओं के लिए पकी दाल व सब्जी के सैंपल लिए। सैंपल परीक्षण के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। एफएसडीए अफसरों का कहना है कि पहली बार सीसीएसयू के हॉस्टल में छापा मारकर सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि गोपनीय शिकायत मिली थी कि छात्रावास के खाने में गड़बड़ी की जा रही है। अफसरों के आदेश पर विभाग की टीम सीधे दुर्गा भाभी छात्रावास पहुंची। टीम ने छात्राओं के लिए बनाए खाने और सामग्री को चेक किया। पकी दाल और सब्जी से सैंपल लिए। सूचना पर पहुंची छात्रावास की वार्डन प्रो. सरु कुमारी ने टीम से कार्रवाई की वजह पूछी। उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि खाने में गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी। वार्डन प्रो. सरु कुमारी ने बताया विवि प्रशासन छात्रावासों के खाने की गुणवत्ता चेक कराने के लिए समय-समय पर एफएसडीए की टीम को जांच के लिए बुलाता है। इसी कड़ी में टीम को जांच के लिए बुलाकर सैंपल भरवाए गए हैं। यह सीसीएसयू की एक सतत प्रक्रिया है। न पहली बार छापा मारकर सैंपल भरवाया गया है और न पहली बार जांच के लिए सैंपल भेजे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed