फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi worker has been arrested for putting up controversial banner at medical station in Meerut

UP: थाने पर विवादित बैनर, अब दबोचा गया सपा कार्यकर्ता, खूब वायरल हुआ था मामला

Wed, 01 Jun 2022 08:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Jun 2022 08:33 PM IST
सार

थाने पर विवादित बैनर लगाने के मामले में अब सपा कार्यकर्ता को दबोचा गया है। इस मामले में पहले छह भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Samajwadi worker has been arrested for putting up controversial banner at medical station in Meerut
सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मेडिकल थाने में विवादित बैनर लगाने के मामले में पुलिस ने अब सपा कार्यकर्ता अभिषेक भाटी निवासी जागृति विहार मेडिकल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि भाजपा कार्यकर्ता शंभू, सागर पोसवाल के साथ अभिषेक भी शामिल था। थाने में विवादित बैनर साजिश के तहत लगाया गया। हंगामा करने में अभिषेक सबसे आगे था। इससे पहले भाजपा के छह कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें छोड़ दिया गया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी अभिषेक सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री का करीबी है। 

विज्ञापन


गढ़ रोड पर स्थित एक दुकान के विवाद में 27 मई को भाजपा कार्यकर्ता मेडिकल थाने पहुंचे थे। समझौता नहीं होने पर हंगामा हो गया था। कुछ लोगों ने थाने पर विवादित बैनर लगा दिया था। इस पर लिखा था- भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है। पुलिस ने केस दर्ज कर शंभू पहलवान, सागर पोसवाल, कुलदीप मसूरी, अंकुर चौधरी, अमर शर्मा और अमित भड़ाना को गिरफ्तार किया था। उनको अंतरिम जमानत दे दी। 
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने सातवें आरोपी अभिषेक भाटी को जागृति विहार में मंशा देवी मंदिर के पास स्थित मकान से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मेडिकल संतशरण सिंह ने बताया कि अभिषेक समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। उसकी पहचान वीडियो फुटेज से हुई थी। उसने मेडिकल थाने में बवाल कराया था। उसका संबंध सपा के वरिष्ठ नेता से है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में दो और आरोपी चिह्नित हुए हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder:  लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार

सपा कार्यकर्ता पर ठीकरा फोड़ा
हंगामा और बैनर लगाने में भाजपा कार्यकर्ता आगे थे। इसकी वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अभिषेक की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस अब समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं पर ठीकरा फोड़ने में लग गई है। पुलिस कह रही है कि बवाल कराने में अभिषेक सबसे आगे था। पुलिस ने अभिषेक के साथ पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, ओमपाल गुर्जर के साथ बैनर वाला फोटो भी वायरल किया है। इस पूरे मामले में सपा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर पुलिस ने सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: मुजफ्फरनगर से बड़ा कनेक्शन, इस अपराधी की तलाश में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed