फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi Party workers has ruckus in Nahar Nigam office in Meerut

मेरठ: सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

Wed, 30 Jun 2021 02:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Jun 2021 02:31 PM IST
सार

यहां सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Samajwadi Party workers has ruckus in Nahar Nigam office in Meerut
मेरठ में सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने शहर के विकास के लिए अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्य को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष हाजी आजम चौधरी, पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, शहर विधानसभा अध्यक्ष चौधरी शाहिद पहलवान, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो समाजवादी पार्टी नगर निगम परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम अधिकारियों की होगी। 
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल होने वालों में पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, संगीता राहुल, हिफजुर रहमान अंसारी, हाजी सरताज कुरेशी, सोहन लाल एडवोकेट, पूर्व पार्षद शरीफ अहमद खान, आदिल सिद्दीकी, मुशीर खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सहारनपुर में सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीएसटी लागू होने के चार साल पूरे होने पर शहर के घंटाघर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इस प्रदर्शन को जीएसटी लागू होने पर काला दिवस का नाम दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि जीएसटी की विसंगतियों के कारण व्यापारी वर्ग बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed