फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi Party cuts Atul Pradhan Ticket, gives ticket to Sunita verma

UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए

Thu, 04 Apr 2024 08:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Apr 2024 08:34 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से फिर प्रत्याशी बदल दिया है। अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है। नामांकन के आखिरी दिन उन्होंने पति योगेश वर्मा के साथ कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
Samajwadi Party cuts Atul Pradhan Ticket, gives ticket to Sunita verma
सुनीता वर्मा सपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से फिर प्रत्याशी बदल दिया है। अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है। आज नामांकन के आखिरी दिन उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। आज सुबह ही योगेश वर्मा लखनऊ से सिंबल लेकर मेरठ लौटे। उधर अतुल प्रधान ने टिकट काटे जाने पर इस्तीफे की पेशकश कर दी है। हालांकि बाद में वह बैकफुट पर दिखाई दिए। 

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि यदि मेरा टिकट कटा तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दूंगा। कहा जा रहा है कि वह विधानसभा अध्यक्ष को आज ही इस्तीफा भेज सकते हैं।

अतुल प्रधान का मेरठ से लोकसभा का टिकट कटा है। बुधवार को ही उन्होंने नामांकन दाखिल किया था। चर्चा है कि अतुल प्रधान समाजवादी पार्टी से भी इस्तीफा दे सकते हैं। अतुल का टिकट काटकर अखिलेश यादव ने अब सुनीता वर्मा का टिकट फाइनल कर दिया है।

विज्ञापन

जयंत चौधरी ने एक्स पर ली चुटकी, बोले-विपक्ष में कुछ घंटों के लिए ही मिलता है टिकट
वहीं बार बार प्रत्याशियों के बदले जाने और उनका टिकट काटे जाने को लेकर जयंत चौधरी ने एक्स अकाउंट पर चुटकी ली है। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि विपक्ष में किस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है! और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब…
 

बता दें कि अतुल प्रधान ने पर्चा दाखिल कर दिया था लेकिन सपा में घमासान नहीं थमा। वहीं दावेदार लखनऊ में डटे हुए थे। बुधवार रात से ही यह चर्चा थी कि नया एलान हो सकता है। भानु प्रताप सिंह, रफीक अंसारी समेत कई नेता लखनऊ में डटे हुए थे। सपा में टिकट को लेकर खींचतान जारी रही और फिर गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन सुनीता वर्मा के नाम का एलान कर दिया गया। बता दें कि सपा ने प्रत्याशी एडवोकेट भानु प्रताप का टिकट काटकर अतुल प्रधान को सोमवार रात टिकट दिया था।

अतुल प्रधान ने बुधवार को किया था नामांकन
सपा से अतुल प्रधान और बसपा से देवव्रत त्यागी ने पर्चा भरा था, दोनों पार्टी के उम्मीदवारों ने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधा। नामांकन पत्र जमा करने के बाद अतुल प्रधान ने मीडिया से बातचीत भी की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंचे। वहीं सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में इंतजार करते रह गए। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई।

विज्ञापन

वहीं सुनीता वर्मा को टिकट दिए जाने के बाद उनके पति योगेश वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के रूप में सुनीता वर्मा को प्रत्याशी घोषित करने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार!

पहले दी चेतावनी फिर बैकफुट पर आए अतुल प्रधान
वहीं टिकट काटे जाने के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट किया- जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्णय है, वो स्वीकार है ! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे।

Samajwadi Party cuts Atul Pradhan Ticket, gives ticket to Sunita verma
योगेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

सपा दफ्तर पहुंचे अतुल प्रधान, योगेश वर्मा को मिला सिंबल
आज सुबह अखिलेश यादव ने अतुल प्रधान और योगेश वर्मा को बुलाकर बात की। वहीं सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा पार्टी का सिंबल लेकर मेरठ वापस लौटे। इसके बाद पत्नी सुनीता वर्मा नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचीं।

Samajwadi Party cuts Atul Pradhan Ticket, gives ticket to Sunita verma
सुनीता वर्मा व योगेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पूर्व मेयर सुनीता वर्मा अपने पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचीं। यहां उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ शहर विधायक रफीक अंसारी, किठौर विधायक शाहिद मंजूर का बेटा नवाजिश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला भी साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed