{"_id":"6936bccf88ba3af10e0ba666","slug":"salute-to-the-tricolor-by-hoisting-the-flag-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106913-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ध्वजरोण कर तिरंगे को दी सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ध्वजरोण कर तिरंगे को दी सलामी
Mon, 08 Dec 2025 05:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 08 Dec 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। शोभित विवि में सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने विवि में ध्वजरोण किया। कुलाधिपति ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज एक है और हम सभी को एकता में पिरोने का काम करता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारी सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।
कुलपति प्रो. डॉ. वीके त्यागी ने कहा कि यह दिन उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर किए। शोभित विवि गंगोह के कुलपति कर्नल कमांडेंट प्रो. डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि यह हमारी थल सेना, नौसेना और वायु सेना के सक्रिय सैनिकों के समर्पण को सराहने का दिन है। प्रो. डॉ. जयानंद ने कहा कि यह नागरिकों को सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। प्रो. डॉ. अशोक गुप्ता ने कहा कि इस दिन एकत्रित धनराशि पूर्व सैनिकों, युद्ध में घायल सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण के लिए उपयोग होती है। इस दौरान डॉ. गणेश भारद्वाज, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।