फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salute to the martyrs, slogans of patriotism echoed

Meerut News: शहीदों को नमन, गूंजे देशभक्ति के नारे

Sun, 10 May 2026 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Salute to the martyrs, slogans of patriotism echoed
क्रांति दिवस पर शहर में कार्यक्रमों की धूम, धनसिंह कोतवाल गौरव यात्रा निकाली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। क्रांति दिवस पर शहर में कार्यक्रमों की धूम रही। शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। 1857 की क्रांति के अमर नायक शहीद धनसिंह कोतवाल को याद करके उनके सम्मान में गौरव यात्रा निकाली गई। इसमें सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। कई संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित करके शहीदों को नमन किया। शहर में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।
क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के तत्वावधान में अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना के नेतृत्व में शहीद पुष्पांजलि श्रद्धा सुमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 1857 की क्रांति के अमर नायक शहीद धनसिंह कोतवाल सहित सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

सदर थाना स्थित धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा, शहीद स्मारक पर लोगों ने माल्यार्पण किया। देशभक्ति के नारे और भारत माता का जयघोष गूंजता रहा। इशू भड़ाना, लव कसाना एवं शंभू पहलवान के नेतृत्व में धनसिंह कोतवाल गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा रहे। तस्वीर सिंह चपराना ने कहा कि धनसिंह कोतवाल 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के महानायक थे। कार्यक्रम में महाप्रबंधक ब्रजपाल सिंह चौहान, अहलकार सिंह नागर, विनय कुमार, संजीव धामा, इंस्पेक्टर चेतन सिंह धामा, प्रदीप गुर्जर, मनोज धामा, अंकुर मुखिया, मुनीश पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भारत, श्रेष्ठ भारत : विजय आनंद
पुराना शहर झंडा वाला चौक पर बंगाली सर्व समाज एवं बंगाली स्वर्ण शिल्पी समाज द्वारा क्रांति दिवस पर विजय उत्सव मनाया गया। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर झालमुरी एवं लड्डुओं का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि 1857 क्रांति और बंगाल की राष्ट्रवादी विरासत को जोड़ते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना पर बल दिया। कार्यक्रम में मेरठ के सराफा व्यापारियों एवं बंगाली स्वर्ण शिल्पी समाज के सैकड़ों सदस्य रहे।
श्रद्धांजलि यात्रा में उमड़े युवा
क्रांति दिवस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एक श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई। यात्रा साकेत चौराहा स्थित अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा स्थल गई। यात्रा में बैंड-बाजे, रथ, घुड़सवार दल, ढोल-नगाड़े, डीजे, ट्रैक्टर और कारों का काफिला शामिल रहा। इस अवसर पर अमित भड़ाना, सचिन देव त्यागी, अमर शर्मा, शंभू पहलवान, रवि शर्मा, कार्तिक सिंधु, अभिषेक कौशिक, प्रवीण भड़ाना मौजूद रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने किया शहीदों को स्मरण
जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद ने काली पलटन मंदिर में कार्यक्रम किया। इसमें मुख्य अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कसक ने वंदे मातरम् से किया। वक्ताओं ने 1857 के शहीदों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। अलका रानी चौहान ने माताओं को नमन किया। मुख्य पुजारी श्रीधर त्रिपाठी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. किरन सिंह, आलोक सिसोदिया, एडवोकेट राजीव गर्ग, केपी सिंह, सरबजीत कपूर, साधना चौहान, ममता कालरा, योगेंद्र सिंघल रहे।

स्वयंसेवकों ने क्रांतिपथ पर किया श्रमदान
टीपी नगर में पहल एक प्रयास संस्था के स्वयंसेवकों ने शाम पांच बजे क्रांति पथ पर श्रमदान कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कप्तान गीतू शर्मा और अर्पित भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में लगे पोस्टरों को हटाया। दीवारों पर पेंट कर देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों को अंकित किया। स्वयंसेवकों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया। इनमें विष्णु वर्मा, अमरजीत सिंह, बलबीर मेहता, अमित शर्मा, पवन भारद्वाज, शोभा शर्मा, राकेश तोमर, प्रशांत सागर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed