फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salesman beaten to death for not giving liquor

Meerut News: शराब नहीं देने पर सेल्समैन को पीटकर मार डाला

Mon, 17 Mar 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Salesman beaten to death for not giving liquor
हस्तिनापुर/मेरठ। कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी निवासी शराब सेल्समैन अजय उर्फ कालू (24) की पांच आरोपियों ने सिर में ईंट मारकर और लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शनिवार रात ठेका बंद होने पर शराब देने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया। देर रात गणेशपुर तिराहे पर उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने केस दर्ज करने की मांग करते हुए रविवार को थाने पर धरना दिया। एसपी देहात के निर्देश पर मृतक के पिता की तहरीर पर पांच आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अजय उर्फ कालू पुत्र रमेश गणेशपुर में स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता था। शनिवार को भी वह ठेके पर गया था। देर रात तक अपने घर वापस नहीं आया। देर रात को गणेशपुर तिराहे पर मंदिर के चारों ओर लगे लोहे के एंगल के पास बाइक सहित अजय मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। जानकारी मिलते ही परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को खून के निशान भी मिले।
विज्ञापन


पुलिस के हादसा बताने पर भड़के ग्रामीण
जबकि पुलिस मंदिर की रेलिंग से बाइक टकराने के कारण उसकी मौत होना बताती रही। इस पर परिजन भड़क गए उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। रविवार को परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसके बाद उन्होंने थाने पर भी जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ अभिषेक पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। करीब एक घंटा तक मृतक के परिजन थाने के मुख्य गेट पर धरना, प्रदर्शन करते रहे। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी
अजय उर्फ कालू की दो वर्ष पूर्व अन्नु के के साथ शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि अभी अजय की कोई संतान नहीं है। पत्नी अन्नु गर्भवती है। पति की मौत के बाद उसका रोकर बुरा हाल है। अजय ही शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अजय के पिता रमेश ने थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अजय गणेशपुर के देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। शनिवार की रात्रि अजय ठेका बंद करके घर के लिए वापस निकल रहा था। तभी दुकान पर शैंकी, आदेश, अभी पुत्रगण महाबीर, राजू , पंकज निवासी गणेशपुर थाना हस्तिनापुर शराब लेने के लिए जबरदस्ती दबाव बनाने लगे। जब अजय ने दुकान खोलकर शराब देने से मना कर दिया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। जब अजय अपनी बाइक लेकर जाने लगा, तभी आरोपियों ईंट उठाकर अजय के सिर में मार दी। इसके बाद सभी ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी।


परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट लगने से मौत होना आया है। नामजद हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। -राकेश मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed