फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sakshi first in 8-15 age group in quiz

प्रश्नोत्तरी में 8-15 आयु वर्ग में साक्षी प्रथम

Sun, 01 Jun 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sakshi first in 8-15 age group in quiz
- अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित हुई ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल रहे। अध्यक्षता डॉ. मयंक अग्रवाल ने की। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में नगर प्रशासन द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें आयु वर्ग 8 से 15 वर्ष में प्रथम स्थान साक्षी, द्वितीय स्थान फहरान और तृतीय स्थान पर आने वाली उजमा सहित आयु वर्ग 16 से 25 वर्ष में प्रथम स्थान सांची पाल, द्वितीय स्थान रूपाली चौधरी और तृतीय स्थान तन्नू को नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विकास अग्रवाल ने अपने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके प्रशासनिक गुणों एवं समाज सेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला।

मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग पद चिह्नों पर चलते हैं, जबकि कुछ लोग पद चिह्न बनाते हैं और अहिल्याबाई होल्कर की तरह वही सच्चे सूरमा और वीर होते हैं। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की विशाल मूर्ति स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। महानगर एनजीओ प्रकोष्ठ से राहुल गुप्ता एवं हिमांशु का सहयोग दिया। विशिष्ट अतिथियों क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, सीमा श्रीवास्तव, नीता गुप्ता, दीपक शर्मा, विनय पाराशर, पुष्पेंद्र भार्गव, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक बाजपेयी, डॉली गुप्ता, ज्योति वाल्मीकि, रवीश अग्रवाल, सुनील चड्ढा, डॉ. रवि प्रकाश, उमाशंकर पाल, मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर व पार्षद पति भारत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed