{"_id":"63e95785e3b31acb7e03e98e","slug":"sajid-murder-case-uproar-at-police-station-for-arrest-of-absconding-accused-meerut-news-c-14-1-116187-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिद हत्याकांड : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिद हत्याकांड : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने पर हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट में मेडिकल स्टोर संचालक साजिद के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रविवार शाम परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। फरार आरोपी रिजवान और शुएब की गिरफ्तारी की मांग की है। पिता शाहिद ने बताया कि साजिद ने कपड़े के कारोबार के लिए रिजवान को तीन लाख रुपये दिए थे। इसे लेकर विवाद चल रहा था। रुपये वापस मांगने पर साजिद की गोली मारकर हत्या की गई है।
पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शकूर नगर गली नंबर एक निवासी साजिद सैफी शुक्रवार रात अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान फुरकान, उसके भाई रिजवान पुत्र रियाजुद्दीन उर्फ राजू के रूप हुई। इसके बाद पुलिस ने फुरकान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर बताया कि साजिद का फुरकान की बहन से प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। इसे लेकर कई बार दोनों परिवार के बीच तनातनी हुई थी। बहन का रिश्ता टूटने से परेशान फुरकान और उसके भाई रिजवान ने साथी संग मिलकर साजिद की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि आरोपी फुरकान को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।