फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saints gave the message of unity in the Hindu conference.

Meerut News: हिंदू सम्मेलन में संतों ने दिया एकता का संदेश

Sun, 22 Feb 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Saints gave the message of unity in the Hindu conference.
सरूरपुर। गांव भूनी में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में शामिल संत। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव भूनी में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर भैया दास महाराज और विशिष्ट अतिथि इंद्रप्रस्थ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीकृष्ण स्वरूप महाराज रहे। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर ब्रजघाट पीठाधीश्वर स्वामी जलेश्वर आनंद गिरि महाराज और परशुराम धाम के पीठाधीश्वर देवभूमि महाराज शामिल हुए।
मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा रहीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जिला प्रचारक दीपक ने संगठन के सामाजिक व राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डाला। संतों ने हिंदू एकता, पंच परिवर्तन और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर चर्चा की। अध्यक्षता रणबीर ठाकुर ने की। आयोजन समिति से जुड़े सकल हिंदू समिति सरूरपुर खुर्द के अध्यक्ष एवं भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने बताया कि सम्मेलन में करीब 1500 मातृशक्ति और 2000 से अधिक सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। मुख्य अतिथि भैया दास महाराज ने सनातन धर्म के इतिहास और देश के महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन रोहित ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संजय, जगदीश जाटव, जितेंद्र गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, रजनीश त्यागी, योगेश गोस्वामी, लक्ष्मण प्रजापति, सुमित वाल्मीकि, सावन वाल्मीकि, जितेंद्र शर्मा, रुचिन त्यागी, शिवम त्यागी, हरिकिशन त्यागी, पंकज शर्मा, अभिषेक, पंकज ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed