फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saifi Sangharsh Samiti's district committee dissolved.

Meerut News: सैफी संघर्ष समिति की जिला कमेटी भंग

Tue, 21 Jul 2026 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Saifi Sangharsh Samiti's district committee dissolved.
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत दिल्ली प्रदेश संघर्ष समिति और मेरठ जिला संघर्ष समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की। यह निर्णय नई प्रदेश एवं जिला कमेटियों के गठन की प्रक्रिया के तहत लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि निवर्तमान समितियों द्वारा संगठन के लिए किए गए कार्यों और सहयोग के लिए समिति उनकी आभारी है। नई कार्यकारिणी के गठन की सूचना जल्द ही सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को दी जाएगी, जिसके बाद नई टीम संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष गुलजार सैफी के आवास पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अखलाक प्रधान सैफी को राष्ट्रीय सलाहकार तथा गुलजार सैफी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के अलावा सलीम सैफी, डॉ. नवाब सैफी, नसीम सैफी, डॉ. रियाज सैफी, अनवार सैफी, गुल मोहम्मद सैफी, यूसुफ सैफी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed