दर्दनाक माैत: मोमबत्ती से मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया मजदूर, निकलने का भी न मिला माैका
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार रात एक मजदूर की आग में जिंदा जलकर दर्दनाक माैत हो गई। बताया गया कि मोमबत्ती के कारण बिस्तर में आग लगी और फिर पूरा घर धधक उठा।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बड़गांव गांव दल्हेड़ी में मोमबत्ती से मकान में आग लगने से घर सो रहे मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के अवशेष कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार गांव दल्हेड़ी निवासी प्रमोद (35) पुत्र रामपाल उर्फ पाल्लू सोमवार रात अपने मकान के अंदर अकेला ही सोया हुआ था। अचानक ही मकान में मोमबत्ती से आग लगकर धधकने लगी। आग इतनी भड़क गई कि जलकर मकान की छत उसके उपर नीचे गिर गई।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: पति ने नवविवाहित पत्नी की चुन्नी से गला घोटकर की हत्या, पिछले माह हुई थी शादी, आरोपी गिरफ्तार
मकान में आग धधकती देख पड़ौसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक छत के मलबे में दबने से मौके पर ही प्रमोद की जिंदा जलने से मौत हो गई। मकान में आग वाने का कारण मोमबत्ती बताया जा रहा है।
बिजली विभाग ने तीन दिन पहले काट दिया था कनेक्शन
बताया जा रहा है कि बिजली बिल जमा न करने के कारण मजदूर का बिजली विभाग ने तीन दिन पहले ही कनेक्शन भी काटा था। इस कारण वह घर में रोशनी के लिए मोमबत्ती जलाकर सो गया। जिस आग लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मायके गई थी पत्नी, दादी के घर सोईं थी बेटियां
मृतक पत्नी मायके गई हुई थी। उसकी दो बेटियां जो पास के घर में अपनी दादी के पास सो रही थीं। अन्यथा और बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जले शव के अवशेष कब्जें में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है।