{"_id":"647f0dae43d0aedd0d066116","slug":"saharanpur-youth-dies-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-in-garden-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बगीचे में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बगीचे में पड़ा मिला शव
Tue, 06 Jun 2023 04:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Jun 2023 04:13 PM IST
सार
बेहट थानाक्षेत्र में गांव पानसर के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर एक बगीचे में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस, सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में गांव पानसर के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव बाबैल बुजुर्ग में शराब के ठेके के पास आम के बाग में मिला। बताया गया है, कि युवक शराब अधिक पीता था। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर में कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबैल बुजुर्ग में देशी शराब के ठेके के पास आम के बाग में कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना बेहट पुलिस को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: अब सड़कों की मरम्मत के लिए भी आएगी एंबुलेंस, संकरी गलियों में घर-घर से कूड़ा उठाएंगी रोबोट गाड़ियां
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, तो मृतक की पहचान पास के गांव पानसर निवासी नरेश कुमार (38) पुत्र महीपाल सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
परिजनों ने बताया, कि नरेश सोमवार की सुबह घर से निकल गया था। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। आसपास के लोगों ने जानकारी दी है, कि मृतक अत्यधिक शराब पीता था। मृतक के पिता महीपाल ने भी यहीं बताया है। प्रथम दृष्टया यहीं माना जा रहा है, कि उसकी मौत शराब अधिक पीने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।