{"_id":"63f7273b90862207b4049f13","slug":"saharanpur-speedy-car-collided-with-divider-one-died-three-injured-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौके पर ही मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौके पर ही मौत, तीन घायल
Thu, 23 Feb 2023 02:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Feb 2023 02:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
बिहारीगढ़ दिल्ली देहरादून हाईवे पर शेरपुर के निकट सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें थाना पुलिस ने फतेहपुर अस्पताल भिजवाया। बाद में परिजन अन्य अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Budget: मेरठ के विकास को लगेंगे पंख, गंगा एक्सप्रेसवे पकड़ेगा रफ्तार, रैपिड के लिए 1306 करोड़ जारी
विज्ञापन
घटना बुधवार की देर रात 11:30 बजे की है। उत्तराखंड के थाना बुग्गावाला के गांव तेलपुरा निवासी शहबाज , सादिक , मसूर , सरफराज कार द्वारा सहारनपुर से तेलपुरा अपने घर आ रहे थे। शेरपुर के निकट पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।कार में सवार शहबाज (20) पुत्र खुर्शीद की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को फतेहपुर अस्पताल और मृतक को पोस्टमार्टम पर भिजवाया। बाद में परिजन घायल सादिक व सरफराज को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया। मंसूर की हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की हाईवे निर्माण के कारण यह हादसा हुआ है। रोड के किनारे से लाइट हटा दी गई है। रोड पर किसी भी तरह का कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा है ।जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।