फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: scuffle with police on information of Gokshi, accused rescued

सहारनपुर: गोकशी की सूचना पर गई पुलिस से हाथापाई, आरोपी छुड़ाया

Wed, 20 May 2020 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 May 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: scuffle with police on information of Gokshi, accused rescued
एसएसपी दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में गोकशी की शिकायत पर जांच करने गई पुलिस से ग्रामीणों की भीड़ ने हाथापाई करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। सूचना पर थाने से अतिरिक्त फोर्स भेजा गया लेकिन उसे भी ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


बुधवार को सरसावा थाने की मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम धौलापड़ा में गोकशी कर रहे हैं। इसके बाद चौकी इंचार्ज वेदपाल सिंह पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गांव में आरोपी के घर पहुंचे। बताया जाता है कि पुलिस को देख आरोपी भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ा तो वह पुलिस कर्मियों से हाथापाई करते हुए छुट कर भाग निकला। मामले की जानकारी मिलने पर सरसावा से दो गाड़ियों में पुलिस फोर्स ग्राम धौलापुरा पहुंचा। टीम जैसे ही आरोपी के घर पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण पुलिस को बिना कोई कार्यवाही किए बैरंग लौटना पड़ा। सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि पुलिस गोकशी की सूचना पर ग्राम धौलापड़ा में पहुंची थी लेकिन ग्रामीणों की भीड़ के कारण अनावश्यक विवाद से बचने के लिए उन्होंने फोर्स को वापस बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed