फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Saffron bike rally taken out on Hindu Empire Day, arms openly waved

Saharanpur: हिन्दू साम्राज्य दिवस पर निकाली भगवा बाइक रैली, खुलेआम लहराए हथियार

Sun, 04 Jun 2023 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Jun 2023 01:56 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में रविवार को हिंदू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में भगवा बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान खुलेआम हथियार लहराए गए।

विज्ञापन
Saharanpur: Saffron bike rally taken out on Hindu Empire Day, arms openly waved
भगवा रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भगवा बाईक रैली निकाली गई। गागलहेड़ी में बजरंग दल एव विश्व हिन्दू परिषद द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में भगवा बाईक रैली निकाली गई। रैली गागलहेड़ी शुरू होकर कई गांवों से होते हुए कैलाशपुर शिव मंदिर में जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान युवाओं ने हवा मे खुलेआम तलवारे लहरा कर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


रविवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा हिन्दू सम्राज्य दिवस के अवसर पर भगवा बाईक रैली गागलहेड़ी के सियाराम इंटर कॉलेज से निकाली गई। भगवा रैली का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद के विभाग अध्यक्ष शिवकुमार ने किया। रैली गागलहेड़ी के अग्रसेन चौराहे से होते हुए ज्योतिबाफुले तिराहे से दिनारपुर गांव की शांतिकुंज कालोनी से पाली, देहरादून रोड को होते हुए कैलाशपुर गांव के पंच मुखी शिवमन्दिर से होते हुए शत्रुहनपुरी मे आकर समाप्त हुई। रैली में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Saharanpur: Saffron bike rally taken out on Hindu Empire Day, arms openly waved
भगवा रैली - फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने जय श्री राम, भारत माता की जय के जमकर नारे लगाए। डीजे में बजते हिन्दू भजनों व जय श्री राम के गानों से वातावरण भक्तिमय रहा। बाइक रैली के दौरान युवाओं ने  हवा मे तलवारे लहराकर खुलेआम प्रदर्शन किया। उधर, भगवा रैली को लेकर प्रशासन भी खासा अलर्ट रहा। सीओ  सदर अभितेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
 

Saharanpur: Saffron bike rally taken out on Hindu Empire Day, arms openly waved
भगवा रैली - फोटो : अमर उजाला
कस्बे से निकाली जा रही  यात्रा के दौरान कई किमी लंबा जाम लगा।इस दौरान जाम मे एम्बुलेंस फंसी रही। तथा राहगीरों को भीषण गर्मी मे परेशानी का सामना करना पड़ा।

देहरादून सहारनपुर मार्ग पर निकाली जा रही बाइक रैली के दौरान करीब 12 बजे गागलहेड़ी से लेकर हरोड़ा तक वाहनों का जाम लग गया। तथा सहारनपुर रोड पर ये जाम नौ गजा पीर तक लगा रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की काफी लंबी लाइन लगी रही।
 
विज्ञापन

सारे वाहन रेग रेग कर चल रहे थे। भगवा यात्रा के कैलाशपुर पहुंचने पर जाम की स्थिति ओर भी बदतर हो गई। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। इस दौरान भीषण गर्मी मे फसे यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सहारनपुर से गंभीर मरीज को लेकर आ रही एम्बुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम मे फंसी रही जिसे बामुश्किल निकाला गया। वही रविवार होने के कारण पशु पैठ मे आने वाले वाहनों के कारण भी जाम की स्थिति बनी रही।

वही यात्रा मे अनुमान से अधिक भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस के हाथ पाव फुले हुए नजर आए। जिस कारण पुलिस यातायात व्यवस्था को सही से संभाल नहीं पाई और यात्रियों को जाम से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed