{"_id":"6669428b9bb519a01804938b","slug":"saharanpur-private-bus-hit-bike-youth-died-on-the-spot-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की माैके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की माैके पर ही मौत
Wed, 12 Jun 2024 12:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:19 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र के कलसिया-छुटमलपुर रोड पर गांव संसारपुर के पास एक प्राइवेट यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व माैके पर माैजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र के कलसिया-छुटमलपुर रोड पर गांव संसारपुर के पास एक प्राइवेट यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस को उसका चालक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुआ। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी अंकुश (20) पुत्र मदन सिंह बाइक पर सवार था और कलसिया की तरफ से जा रहा था। संसारपुर के पास उसकी बाइक में एक प्राइवेट यात्री बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस को उसका चालक लेकर भाग निकला। अंकुश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के मोबाइल पर उसका भाई धर्मेंद्र कॉल कर रहा था। एक राहगीर ने कॉल रिसीव कर उसे हादसे की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन