Saharanpur: चीनी मांझे के साथ दुकानदार सहित दो गिरफ्तार, एक युवक और बच्चे की जान ले चुका है चाइनीज मांझा
Saharanpur News : पुलिस ने चाइनीज मांझे के साथ दुकानदार सहित दो को गिरफ्तार किया है। जिले में चाइनीज मांझा एक युवक और बच्चे की जान ले चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ एक दुकानदार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ है।
थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर चंद्रसैन सैनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लोहानी सराय स्थित पतंग की दुकान से अतीक अहमद निवासी मोहल्ला चरवरदारान को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 10 चरखी चाइनीज मांझा बरामद हुआ है। इसके पश्चात पुलिस ने बंजारों के पुल से शहदाई रजा उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला सराय मर्दान अली को पकड़ा है, जिसके पास से सात चरखी चाइनीज मांझा बरामद हुआ है। आरोपी भी चाइनीज मांझा बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत
जिले में जान ले चुका है चाइनीज मांझा
चाइनीज मांझे की चपेट में आकर सोमवार को शारदानगर पुल निवासी एक युवक पर घायल हो गया था। चाइनीज मांझा उसकी गर्दन पर लिपट गया था, जिससे वह लहुलूहान हो गया। गनीमत रही कि मांझा सांस की नली तक नहीं पहुंचा था। इसी तरह पूर्व में भी जिले में बड़ी संख्या में लोग चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। एक बच्चे और युवक की मौत भी हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज