फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Police caught a criminal carrying a reward of Rs 25 thousand

Saharanpur: मुठभेड़ में घायल होने पर पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, साथी फरार

Sun, 11 Feb 2024 10:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Feb 2024 10:23 AM IST
सार

सहारनपुर पुलिस की शनिवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल हुआ है जबकि उसका साथी बदमाश अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया।बदमाश चार फरवरी को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद से फरार चल रहा था पकड़ा गया।
 

विज्ञापन
Saharanpur: Police caught a criminal carrying a reward of Rs 25 thousand
घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर बीती रात चिलकाना पुलिस की रावणपुर मार्ग पर गश्त के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से घायल होने पर 25000 का इनामी बदमाश पकड़ा गया। जबकि उसका साथी बदमाश फरार होने में सफल रहा। बदमाश के पास से बाइक, तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस मुखबिर की सूचना पर साईफन पुलिया से रावणपुर वाले रास्ते पर वांछित अपराधी की तलाश हेतु चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को बाइक पर दो सदिंग्ध व्यक्ति समीप आते दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दादा व पिता की राजनीतिक विरासत वापस लेने में अहम जयंत का गठबंधन दांव, 1977 से इस सीट पर रालोद का कब्जा 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश भूरा उर्फ बुरान पुत्र इरफान निवासी दुमझेडा थाना चिलकाना को दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया। 

भूरा उर्फ बुरान थाना चिलकाना पुलिस टीम पर चार फरवरी को हुई मुठभेड़ में हमला कर फरार चल रहा था।उस पर 25000 का इनाम भी घोषित था। बुरहान पर सहारनपुर के साथ ही हरियाणा में लूट, हत्या, पशु चोरी के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। वह थाना चिलकाना के रजिस्टर्ड गैंग डी 53 का भी सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed