नाइजीरियाई समेत तीन गिरफ्तार, महिला शिक्षक से ठगे थे नौ लाख, विदेश मंत्रालय को दी जानकारी
शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय रैकेट के सदस्य दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक भारतीय महिला भी शामिल है। आरोपियों में से एक ने एनआरआई बनकर सहारनपुर की तलाकशुदा महिला शिक्षक को शादी के झांसे में फंसाया, फिर कस्टम विभाग की जांच में पकड़े जाने की सूचना देकर उससे अलग-अलग खातों में लगभग नौ लाख रुपये जमा करा लिए। पकड़ी गई युवती नोएडा में एक यूनिवर्सिटी की छात्रा है, जबकि नाइजीरियन एक कॉलेज में पढ़ने के लिए आए थे।
यह भी पढ़ें: मेरठ: परतापुर में भारतीय किसान यूनियन का बिजली घर पर हंगामा, कर्मचारियों को बनाया बंधक
आरोपियों द्वारा प्रयोग किए जा रहे ब्राडबैंड वाई फाई कनेक्शन के पते के आधार पर पुलिस ने बुधवार को नोएडा से दो नाइजीरिया के नागरिकों पॉल हैरिस निवासी एकपेबो हिल हाउस-13, लागोस नाइजीरिया एवं जीरोज निवासी ग्राम एकपेबो हिल स्टेट ईडीओ नाइजीरिया है। ये दोनों सुपरटेक यूपी कंट्री टावर ई-2 फ्लैट नंबर 1204 बिहाइंड गलगोटिया यूनिवर्सिटी दनकौर, गाजियाबाद में रह रहे थे। इनके साथ गिरफ्तार युवती सिरिजा सिंह निवासी बी/36 कैवल्या धाम दुर्गाकुंड वाराणसी, वर्तमान पता लोटस जिंग, टावर टू, 1904 सेक्टर 168 नोएडा है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मंडी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से इन लोगों ने वैवाहिक वेबसाइट जीवनसाथी डॉट कॉम पर एनआरआई कृष्ण कुमार बनकर दोस्ती की। महिला से स्वयं को विधुर बताया और दो बच्चे भी बताए। इन्होंने 10 मई को महिला शिक्षक के व्हाट्सएप नंबर पर एक फ्लाइट टिकट भेजा और दोनों बच्चों सहित कृष्ण कुमार के जन्मदिन मनाने भारत में आने की बात कही। 13 मई को सिरिजा ने कस्टम आफिसर, छत्रपति शाहूजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई बताकर महिला शिक्षक से बात की और बताया कि कृष्णा कुमार को एयरपोर्ट पर पकड़ लिया है। उसने पीड़िता से एसबीआई के फर्जी नाम से खोले गए चार खातों में रकम जमा कराई, और पैसे की मांग करने पर महिला को संदेह हुआ और उसने चार जुलाई को मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, आईपैड, छह मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, एटीएम कार्ड, एक टैबलेट और पैन कार्ड बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी विदेशी नागरिकों के बारे में विदेश मंत्रालय को जानकारी दी जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/