फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saharanpur news Fake young man was running in Army recruitment and and caught

सेना भर्ती में दौड़ रहा था फर्जी युवक, ऐसी खुली पोल, इतने हजार में लिया था ठेका

Sat, 13 Oct 2018 06:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
saharanpur news Fake young man was running in Army recruitment and and caught
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में रिमाउंट डिपो में चल रही सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक युवक दूसरे अभ्यार्थी को जिताने के लिए दौड़ रहा था। संदेह होने पर सेना के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। जिससे घपलेबाजी का खुलासा हो गया। आरोपी युवक ने एक अभ्यार्थी को दौड़ में जिताने का ठेका ले रखा था। अधिकारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को बुलंदशहर और मेरठ के मवाना तहसील के अभ्यर्थी सेना भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे। पहले बुलंदशहर के अभ्यर्थियों की भर्ती शुरू की गई। एक चक्कर में बुलंदशहर का एक युवक काफी तेजी से दौड़ रहा था और काफी आगे निकल चुका था और लक्ष्य के बिल्कुल नजदीक जाकर अचानक ठिठक गया और पैर में मोच का बहाना बनाकर झुका फिर अचानक एक अन्य युवक के पास आ जाने के बाद वह खड़ा हुआ और दौड़ पड़ा और लक्ष्य पर खुद न जाकर उसने साथ के युवक को पुश करके आगे बढ़ा दिया और स्वयं वहीं खड़ा रह गया। यह देख भर्ती कर्मी एवं अधिकारियों को संदेह हुआ। उन्होंने दोनों युवकों को पकड़कर भर्ती से एक ओर कर लिया। पूछताछ की गई तो फर्जीवाड़ा का खुलासा हो गया। अधिकारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी से खुफिया विभाग की टीम ने काफी देर तक पूछताछ की।
विज्ञापन


जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मेरठ के दौराला का निवासी है। उन्होंने बताया कि आरोपी बुलंदशहर के एक युवक को दौड़ में पास कराने के लिए डमी के रूप में उसके साथ दौड़ा था और उसे दौड़ पूरी कराने के लिए पुश करता रहा। आगे रहते हुए भी अंतिम समय में खुद पीछे हो गया और नकुल को पुश कर दौड़ पूरी करा दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड एवं फर्जी कागज मिले हैं। जिनके आधार पर वह दौड़ में शामिल हो गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसे दौड़ का अभ्यास है। अमरोहा की हुई दौड़ में भी उसने एक युवक का ठेका लेकर दौड़ पूरी कराई थी। वह दौड़ पास कराने का पांच से दस हजार रुपये तक का ठेका लेता है। उसने खुद भी अपनी दौड़ पूरी की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे ग्रुप को बनाया गया मुर्गा
एक युवक के दूसरे के स्थान पर पकड़े जाने के बाद सेना अधिकारियों ने गुस्से में पूरे ग्रुप को ही मुर्गा बनने का दंड दे दिया। काफी देर तक मुर्गा बनाए जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। 

बुलंदशहर और मवाना के दौड़े साढ़े पांच हजार अभ्यर्थी 
शुक्रवार को रिमाउंट डिपो में हुई सेना भर्ती प्रक्रिया में बुलंदशहर तहसील और मेरठ की तहसील मवाना के कुल 5771 अभ्यर्थी भर्ती होने के लिए पहुंचे। जिनमें से 300 अभ्यर्थी दौड़ पास कर सके।

शुक्रवार को रिमाउंट डिपो में बुलंदशहर और मवाना के अभ्यर्थियों की बारी आई। दोनों तहसीलों के कुल 8944 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 5977 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे। कागजों की जांच के बाद दौड़ कराई गई और शारीरिक मापदंड कराया गया। जिसमें 5471 अभ्यर्थी बाहर हो गए। सिर्फ तीन सौ अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए आगे बढ़ सके।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed