फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: Conflict and firing in two sides and a youth injured in Meerut

ताबड़तोड़ फायरिंग: गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष, खूब चलीं गोलियां, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Fri, 07 Jan 2022 01:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jan 2022 01:08 AM IST
सार

मेरठ के एक गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलियां चलीं। इसके बाद गांव में भी दहशत फैली हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Conflict and firing in two sides and a youth injured in Meerut
पुलिस को जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब बीस राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भिजवाया। वहीं कई राउंड फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खिर्वा जलालपुर में वर्ष 2014 में रहीस अब्बास की हत्या हो गई थी। जिसके चलते मुस्तफा व मुनाजिर पक्ष में रंजिश चली आ रही है। मुस्तफा पक्ष का आरोप है कि रहीस की हत्या के बाद से दूसरे पक्ष की तरफ से समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसके चलते गुरुवार की रात फोन पर किसी ने समझौता करने का दबाव बनाने के लिए धमकी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष फायरिंग करते रहे। वहीं गांव में लगातार फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नईम को उपचार के लिए भिजवा दिया। दोनों पक्षों में तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed