फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: A man attacked his wife with a knife after giving her three divorces

शादी के चंद महीनों बाद तीन तलाक, महिला पर धारदार हथियार से किया हमला, ये रही बड़ी वजह

Sat, 10 Oct 2020 03:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Oct 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: A man attacked his wife with a knife after giving her three divorces
मामले की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में तीन तलाक और दहेज का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


ये है मामला
थाना मंडी क्षेत्र के कमेला कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपने साथियों के मिलकर धारदार हथियार से हमला किया। महिला ने बताया कि पति और ससुराव वालों की तरफ से टी-20 पल्सर बाइक और दो लाख की मांग की जा रही थी। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नहीं देने पर उसने तीन तलाक दे दिया है। अब मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट में तारीख थी लेकिन उसने पहले ही घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से महिला पर हमला किया है। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


बताया गया कि तीन महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। शादी के दस दिन बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लग गए थे। तभी से महिला को परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा सच

वहीं महिला के परिजनों के ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मालमे की जांच की जा रही है। उधर, थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मामले में जांच कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed