फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl died under suspicious circumstances and the police halted the funeral in Meerut

यूपी: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा सच

Sat, 10 Oct 2020 03:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Oct 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
A girl died under suspicious circumstances and the police halted the funeral in Meerut
एएसपी सूरज राय - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शनिवार सुबह युवती के शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने युवती का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिनजों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी को मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामाल
थाना सिविल क्षेत्र के सुभाष नगर में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे एक युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन आनन-फानन में उसे जसवंत राय अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शनिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार करने सूरजकुंड श्मशान घाट पर जा रहे थे। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई और अंतिम यात्रा को रुकवा दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार युवती के गले पर के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जांच पड़ताल की। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि मृतक युवती के पिता यूपी पुलिस से रिटायर्ड है। युवती के तीन भाई हैं। युवती की मौत से पहले घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। युवती के तीनों भाई शराब के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सूरज राय का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद युवती के अंतिम संस्कार को रुकवा दिया गया। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed