{"_id":"642bcbd957fb7cca0c071df2","slug":"saharanpur-nauchandi-and-lucknow-chandigarh-express-will-be-canceled-for-four-days-2023-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: चार दिन रद्द रहेंगी नौचंदी और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: चार दिन रद्द रहेंगी नौचंदी और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Tue, 04 Apr 2023 12:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:34 PM IST
सार
मुरादाबाद-रोजा मंडल के दो स्टेशनों पर छह अप्रैल से लूप लाइन निर्माण का काम शुरू होगा। इस कारण से आठ से 12 अप्रैल तक नौचंदी और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद-रोजा मंडल के बंथरा और रसुइया रेलवे स्टेशन पर छह अप्रैल से लूप लाइन निर्माण का काम शुरू होगा। इस काम के लिए रेलवे ने अलग-अलग दिन ब्लॉक लिया है। इससे सहारनपुर- प्रयागराज नौचंदी और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 8 से 12 अप्रैल तक यानि चार दिन रद्द रहेंगी। इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों के चार दिन रद्द रहने से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद-रोजा मंडल के रसुइया रेलवे स्टेशन पर आठ अप्रैल से 12 अप्रैल यानी पांच दिन तक 21 घंटे का ब्लॉक होगा, जबकि बंथरा स्टेशन पर छह अप्रैल से 12 अप्रैल यानी सात दिन साढ़े 18 घंटे का ब्लॉक लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Umeshpal Murder Case: अतीक का बेटा असद भी आया था मेरठ, बहनोई अखलाक के खिलाफ अब होगी ये बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
दोनों रेलवे स्टेशनों पर लूप लाइन का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से ट्रेन नंबर 14511 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस आठ अप्रैल से 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन मेरठ, मुजफ्फरनगर से होकर सहारनपुर पहुंचती है। ट्रेन नंबर 14512 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस नौ अप्रैल से 12 अप्रैल तक नहीं चलेगी।
इनके अलावा ट्रेन नंबर 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आठ अप्रैल से 11 अप्रैल तक, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस नौ अप्रैल से 12 अप्रैल तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी। यह ट्रेन शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, लक्सर होते हुए सहारनपुर से होकर चंडीगढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दिन निकलते ही हादसे, बिजनौर-बागपत में दो की मौत, कई घायल, सरधना में कर्मचारी का शव मिला
इन ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी, क्योंकि ये दोनों ट्रेन सहारनपुर की महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि मुरादाबाद-रोजा रेल मंडल के दो स्टेशनों पर लूप लाइन निर्माण होने से सहारनपुर की चार ट्रेनें अप-डाउन में प्रभावित रहेंगी।